सैन्य अफसर व उनकी पत्नी का शव मिला - Zee News हिंदी

सैन्य अफसर व उनकी पत्नी का शव मिला

नई दिल्ली : सेना के ‘डायरेक्ट जनरल ऑफ मेडिकल सप्लाईस’ के उपनिदेशक और उनकी पत्नी का शव उनके दक्षिण दिल्ली स्थित अपार्टमेंट से संदिग्ध अवस्था में मिला। पुलिस ने बताया कि अधिकारी यशकार सिन्हा का शव जली हुई अवस्था में रसोई घर में मिला। उनकी पत्नी शास्त्रीय नृत्यांगना अर्चना का शव फर्श पर मिला। दोनों का शव शुक्रवार दोपहर हुडको प्लेस के अपार्टमेंट से मिला। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (एजेंसी)

First Published: Friday, March 30, 2012, 23:31

comments powered by Disqus