सोनिया से मिले अशोक गहलोत - Zee News हिंदी

सोनिया से मिले अशोक गहलोत

नई दिल्ली: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर राज्य में राजनैतिक हालात को लेकर चर्चा की।

 

गहलोत संसद के 60 साल पूरा होने के मौके पर दिल्ली आए थे। उन्होंने कल पार्टी महासचिव राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राजस्थान की राजनीतिक स्थिति के बारे में उन्हें बताया। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, May 16, 2012, 09:19

comments powered by Disqus