सोमवार के बाद अमरनाथ यात्रा की इजाजत नहीं

सोमवार के बाद अमरनाथ यात्रा की इजाजत नहीं

सोमवार के बाद अमरनाथ यात्रा की इजाजत नहींजम्मू: जम्मू से कश्मीर घाटी की तरफ होने वाली अमरनाथ यात्रा के आखिरी दिन सोमवार को कोई भी तीर्थयात्री यहां नहीं पहुंचा। रविवार को 19 तीर्थयात्री और 20 साधु जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुए थे। यात्रा की व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है सोमवार सुबह के बाद 35 किलोमीटर लंबी इस यात्रा के इच्छुकतीर्थयात्रियों को पहलगाम के नजदीक चंदनवाड़ी यात्रा शिविर से गुफा तक जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उत्तरी कश्मीर के बालताल मार्ग का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों और दक्षिणी कश्मीर मार्ग से जाकर वापस आने के लिए हेलिकॉप्टर की सुविधा के इच्छुक लोगों को यात्रा की अनुमति 21 अगस्त तक दी जाएगी।

अधिकारियों का कहना है कि सोमवार के बाद किसी भी यात्री को जम्मू से अमरनाथ गुफा में जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इस साल यह यात्रा 28 जून को शुरू हुई है और 3.5 लाख तीर्थयात्रियों ने बर्फ के लिंग के दर्शन किए हैं।

बर्फ के इस लिंग को भगवान शिव का रूप माना जाता है। पिछले साल की तुलना में इस साल कम लोगों ने यह यात्रा की है। 2012 में छह लाख लोगों ने भगवान अमरनाथ के दर्शन किए थे। उत्तराखंड हादसे के बाद पैदा हुए डर को इसकी वजह माना जा रहा है। (एजेंसी)

First Published: Monday, August 19, 2013, 14:26

comments powered by Disqus