हरियाणा में परमाणु संयंत्र के खिलाफ उतरे वीके सिंह

हरियाणा में परमाणु संयंत्र के खिलाफ उतरे वीके सिंह

हरियाणा में परमाणु संयंत्र के खिलाफ उतरे वीके सिंहज़ी न्यूज ब्यूरो
फतेहाबाद (हरियाणा) : पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने हरियाणा के गांव गोरखपुर में प्रस्तावित परमाणु संयंत्र का विरोध करते हुए कहा कि गोरखपुर की जमीन उपजाऊ है। यदि यहां परमाणु संयंत्र लगा तो बेरोजगारी की समस्या बढ़ेगी। थोड़े वर्षों बाद जनसंख्या बढ़ने पर पर्याप्त अनाज पैदावार के लिए उपजाऊ जमीन नहीं रहेगी। सेना प्रमुख पद से अवकाश ग्रहण करने के बाद जनरल वीके सिंह पहली बार किसी जन आंदोलन में अपने विचार व्यक्त किए हैं।

जाट धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान जनरल सिंह ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से भी गोरखपुर में परमाणु संयंत्र लगाना उचित नहीं होगा। परमाणु संयंत्र लगाने से मानव जाति के लिए गंभीर संकट पैदा हो जाएगा क्योंकि देश व विदेशों में जहां-तहां परमाणु संयंत्र लगे हुए हैं और उसके आसपास लोग जानलेवा बीमारी की चपेट में हैं। जनरल सिंह ने कहा कि बिजली को लेकर सरकार का सिस्टम ठीक नहीं है। इसी कारण समस्या है। कुल उत्पादन की 40 प्रतिशत बिजली का नुकसान ट्रांसमिशन व वितरण में हो जाता है। यदि सरकार यह नुकसान न होने दे तो परमाणु संयंत्र की जरूरत ही नहीं रहेगी।

उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा से बनने वाली बिजली देश के लोगों को सस्ती नहीं बल्कि महंगी मिलेगी इसलिए लोगों को एकजुट होकर सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करना चाहिए। अन्ना हजारे को समर्थन देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे देशहित में उठने वाले हर मुद्दे का समर्थन करते हैं। किसी व्यक्ति विशेष के साथ नहीं बैठ सकते।

First Published: Wednesday, August 1, 2012, 12:04

comments powered by Disqus