Last Updated: Monday, February 18, 2013, 17:23
चंडीगढ़ : वर्ष 2011 की जनगणना में निराशाजनक नतीजे दिखाने के बाद अब हरियाणा में लिंग अनुपात में मामूली सुधार हुआ है। अब राज्य में 1,000 पुरूषों पर महिलाओं की संख्या थोड़ी बढ़ कर 850 हो गई है। वर्ष 2011 की गणना में 1,000 पुरूषों पर महिलाओं की संख्या 830 दर्ज की गई थी।
पंचकुला में एक समारोह में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि यह सकारात्मक बदलाव राज्य सरकार की नवोन्मेषी योजनाओं का नतीजा है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग का बजट बढ़ा कर 1,600 करोड़ रूपये कर दिया गया है।(एजेंसी)
First Published: Monday, February 18, 2013, 17:23