Last Updated: Monday, November 7, 2011, 09:21
श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास स्थित सेना की चौकी के बाहर रविवार की रात हुए हिमस्खलन में सेना के तीन जवानों की मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में सीमा नियंत्रण रेखा के पास रविवार की रात सेना की रोशनी चौकी के बाहर हिमस्खलन हुआ। इसमें सेना के तीन जवानों की मौत हो गई। इनमें सेना का एक जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) भी शामिल है। चौकी के बाहर ये जवान बर्फ हटा रहे थे जब हिमस्खलन हुआ।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं। यह चौकी गुलमर्ग में स्थित है। गुलमर्ग के ऊपरी इलाकों में पिछले हफ्ते भारी बर्फबारी हुई थी।
(एजेंसी)
First Published: Monday, November 7, 2011, 15:15