Last Updated: Sunday, December 4, 2011, 06:44
शिमला: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की दो सीटों पर हुए उपचुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने रविवार को एक-एक सीट पर जीत दर्ज कराई।
राज्य के निर्वाचन अधिकारियों ने संवाददाताओं को बताया कि रेणुका (सुरक्षित) सीट से भाजपा के हृदय राम ने कांग्रेस के विनय कुमार को 3,500 मतों से पराजित किया।
कुमार दिवंगत प्रेम सिंह के पुत्र हैं, जो कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से छह बार निर्वाचित हुए थे।
सोलन जिले की नालागढ़ सीट पर कांग्रेस के लखविंदर राणा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की गुरनाम कौर को 1,500 मतों से पराजित किया। कौर दिवंगत एच.एन. सैनी की पत्नी हैं, जिन्होंने इस सीट का तीन बार प्रतिनिधित्व किया था।
(एजेंसी)
First Published: Sunday, December 4, 2011, 12:14