हिमाचल कांग्रेस का विधायक पार्टी से निलंबित

हिमाचल कांग्रेस का विधायक पार्टी से निलंबित

शिमला : कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के एक विधायक को बुधवार को पार्टी से निलम्बित कर दिया। हरियाणा पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुखु ने कहा कि कांग्रेस ने राम कुमार चौधरी को निलम्बित कर दिया है।

चौधरी हरियाणा के पंचकुला में 22 नवंबर को हुई 24 साल की युवती की हत्या के मामले में चार संदिग्धों में से एक हैं। वह फिलहाल पुलिस रिमांड में हैं। चौधरी पहली बार सोलन जिले में दून से विधायक निर्वाचित हुए हैं।

हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार मंगलवार को ग्रहण करने वाले सुखु ने कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद यह मेरा पहला निर्णय है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, January 16, 2013, 15:52

comments powered by Disqus