Last Updated: Saturday, December 22, 2012, 17:53
शिमला : हिमाचल प्रदेश में सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित कांग्रेस विधायक सहित पांच लोगों के खिलाफ पंचकुला की एक महिला की कथित हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि 24 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में राम कुमार भी एक संदिग्ध हैं। वह पहली बार विधायक बने हैं। यह महिला पंचकुला में मृत हालत में पाई गई थी जिसके बाद उनके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।
मृतका के पिता ने भी एक शिकायत दर्ज करा कर आरोप लगाया है कि रामकुमार उनकी बेटी से संपर्क में थे। पिछले बृहस्पतिवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने पुलिस को इस मामले की जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया था।
पुलिस अधीक्षक एस अरूल ने बताया कि पुलिस ने आज विधायक के संधोली स्थित आवास और अन्य स्थानों पर छापा मारा लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। (एजेंसी)
First Published: Saturday, December 22, 2012, 17:53