हिमाचल में बस खाई में गिरी, 20 लोगों की मौत

हिमाचल में बस खाई में गिरी, 20 लोगों की मौत

शिमला : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक निजी मिनी बस के सड़क पर फिसल कर 500 फुट गहरी घाटी में गिर जाने से शुक्रवार सुबह 20 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 3 लोग घायल हुए हैं।

जिले के पुलिस उपाधीक्षक खजाना राम ने कहा कि यह मिनी बस उचा टिक्कर से रेनुका जी शहर जा रही थी। यह घटना उप प्रमंडल सनग्राह के नहान जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित जाबरोग गांव में हुई है। (एजेंसी)

First Published: Friday, September 27, 2013, 11:01

comments powered by Disqus