54 साल के हुए संजय दत्‍त, जेल में ही मना रहे जन्‍मदिन

54 साल के हुए संजय दत्‍त, जेल में ही मना रहे जन्‍मदिन

54 साल के हुए संजय दत्‍त, जेल में ही मना रहे जन्‍मदिनज़ी मीडिया ब्‍यूरो

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्‍त का जन्‍मदिन 29 जुलाई यानी आज है। आज के दिन वह 54 साल के हो गए। यह अलग बात है कि संजय दत्त जन्मदिन को अपने परिवार के साथ सेलेब्रेट नहीं कर पाएंगे। आपको बता दें कि आर्म्‍स एक्‍ट में दोषी पाए जाने के बाद संजय दत्‍त इन दिनों पुणे के जेल में बंद हैं।

29 जुलाई, 1959 को सुनील दत्त और नरगिस के घर में जन्मे संजू बाबा ने बॉलीवुड के साथ-साथ पूरी दुनिया में खूब नाम कमाया। हालांकि विवादों के साथ भी उनका खूब नाता रहा। अपनी अभिनय क्षमता से उन्‍होंने बॉलीवुड में सफलता के कई झंडे गाड़े।

बीते हफ्ते संजय दत्त ने अपनी पत्नी मान्यता दत्त को उनके जन्मदिन के अवसर पर जेल से एक गुलाब भेजा था। संजय मान्यता के जन्मदिन के अवसर पर हमेशा उनके साथ रहते थे लेकिन इस बार ऐसा नही हो सका। उन्होंने जेल से ही पत्‍नी को शुभकामना संदेश भेजना पड़ा।

गौर हो कि संजय दत्‍त को उस समय झटका लगा जब मुंबई के 1993 के बम विस्फोटों के मामले में पांच साल की कैद की सजा के खिलाफ सिने अभिनेता संजय दत्त का बीते दिनों अंतिम कानूनी विकल्प उस समय समाप्त हो गया जब सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सुधारात्मक याचिका खारिज कर दी। संजय दत्त ने साढ़े तीन साल की शेष सजा भुगतने के लिए 16 मई को मुंबई की अदालत में समर्पण किया था। उन्हें शुरू में मुंबई की आर्थर रोड जेल रखा गया था लेकिन बाद में उन्हें पुणे की यरवदा जेल स्थानांतरित कर दिया गया। सजा के तौर पर उन्‍हें अभी साढ़े तीन साल जेल में गुजारने हैं। हालांकि संजय अब तक 69 दिन जेल में गुजार चुके हैं।

First Published: Monday, July 29, 2013, 12:23

comments powered by Disqus