Last Updated: Sunday, April 22, 2012, 04:35
ज़ी न्यूज ब्यूरो मुंबई: ज़ी टीवी पर प्रसारित होनेवाले सर्वाधिक लोकप्रिय शो डांस इंडिया डांस सीजन-3 की विजेता बनी राजस्मिता। शनिवार रात हुए ग्रैंड फिनाले में देश की जनता ने राजस्मिता को शो का विजेता बनाया।
ज़ी टीवी पर प्रसारित होने वाले डांस रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस 3' के ग्रैंड फिनाले में राजस्मिता कर को शनिवार रात विजेता घोषित किया गया। ओडिशा की रहने वाली राजस्मिता ने असम के प्रदीप गुरुंग (24), देहरादून के राजघव जुयाल (20), दिल्ली के सनम जौहर (20) और मध्य प्रदेश के मोहेना सिंह (23) को हराकर इस खिताब पर कब्जा किया।
यह प्रतियोगिता जब शुरू हुई थी उस समय इसमें 18 प्रतिभागी थे। विजेता को एक ट्रॉफी और मारुति एर्टिगा कार दी गई। मोहेना को इस सीजन के सबसे बेहतर प्रदर्शन के लिए तीन लाख रुपये नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
इस प्रतियोगिता के पहले सीजन के विजेता बेंगलुरू के सलमान खान और दूसरे सीजन के विजेता मुम्बई के शक्ति मोहन थे।
First Published: Sunday, April 22, 2012, 15:54