अगवा करने के आरोप में मॉडल गिरफ्तार - Zee News हिंदी

अगवा करने के आरोप में मॉडल गिरफ्तार

मुंबई: तीन अपराधियों की मदद से दिल्ली के एक नवोदित फिल्म निर्माता को कथित तौर पर अगवा करने के मामले में एक 25 वर्षीया मॉडल सह अभिनेत्री को गिरफ्तार किया गया है।

 

अंबोली पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि सिमरन सूद को 28 वर्षीय करणकुमार कक्कड़ को अगवा करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

 

उन्होंने बताया कि सूद ने विजय पालांडे, धनंजय शिंदे और मनोज गजकोश के साथ मिलकर पांच मार्च को कक्कड़ को अगवा कर लिया था। तभी से नवोदित निर्माता लापता था। वरिष्ठ नागरिक अरुणकुमार टिक्कू की हत्या के आरोप में सभी सलाखों के पीछे है।  (एजेंसी)

First Published: Saturday, April 14, 2012, 08:49

comments powered by Disqus