'अग्निपथ' का जवाब नहीं : बॉलीवुड - Zee News हिंदी

'अग्निपथ' का जवाब नहीं : बॉलीवुड

ज़ी न्यूज ब्यूरो

 

मुंबई: फिल्म अग्निपथ ने बॉलीवुड के पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है। पहले दिन यानी 26 जनवरी के रिलीज के दिन 25 करोड़ की कमाई का रिकॉर्ड बनाने वाली इस फिल्म के बारे में फिल्म समीक्षक तरण आदर्श का कहना है कि सिर्फ चार दिनों में यह फिल्म 51 करोड़ 60 लाख रुपये का कारोबार कर चुकी है।

 

फिल्म की सफलता से अग्निपथ की पूरी टीम उत्साहित है। आईए हम बॉलीवुड की तमाम उन हस्तियों को ट्विट से आपको रूबरू कराते हैं जिन्होंने अपने ट्विट में इस फिल्म की जमकर तारीफ की है। सबसे पहले देखते हैं कि फिल्म में किरदार अदा करनेवाले रितिक, प्रियंका और संजय दत्त ने क्या ट्वीट किया।

 

प्रियंका चोपड़ा: आप सबका शुक्रिया, अग्निपथ ने पहले ही दिन 25 करोड़ कमा लिए!  अग्निपथ की टीम ने रॉक कर दिया!

 

रितिक रोशन: वाऊ, थैंक यू, थैंक यू, थैंक यू! अग्निपथ ने पहले दिन कमाए 25 करोड़ !!!! अब ऐसा लग रहा है कि मेरे शरीर में जान आ गई है और मैं उड़ सकता हूं!

 

संजय दत्त:  आप सबके समर्थन के लिए शुक्रिया और अग्निपथ के लिए शुभकामनाएं।

 

अर्जुन रामपाल: अग्निपथ कमाल की फिल्म है!  रितिक लाजवाब है! संजू बाबा के बारे में क्या कहने!  प्रियंका अच्छी लगी है। ऋषि कपूर भी छा गए हैं।

 

शिल्पा शेट्टी: अग्निपथ देखी। वाऊ!  क्या फिल्म है ! पूरी तरह पैसा वसूल है ये फिल्म।

 

कुणाल कोहली: अग्निपथ का जवाब नहीं, यह मजेदार फिल्म है।

 

प्रीति जिंटा :@priyankachopra @iHrithik @kjohar25 सभी को मेरी शुभकामनाएं। आप सबने बहुत बेहतरीन काम किया है। अग्निपथ! अग्निपथ!

 

माधवन: अग्निपथ का जवाब नहीं। रितिक का काम असाधारण है। मस्ट वाच मूवी है। फिल्म का हर सेक्शन लाजवाब है। इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए।

 

फराह खान अली: अग्निपथ देखने के बाद भी हैंगओवर से नहीं उतर पाई हूं। इसका असर अबतक मुझपर है।

 

श्रेया घोषाल: अग्निपथ  शानदार, मसाला और मनोरंजक फिल्म, शानदार!

First Published: Monday, January 30, 2012, 20:56

comments powered by Disqus