Last Updated: Monday, April 30, 2012, 08:10
लंदन : अजीबो-गरीब पोशाक पहनने के लिए विख्यात पॉप की मलिका लेडी गागा अपने विश्व टूर की शुरूआत में जामुनी रंग के बालों से बने एक अनोखे परिधान में दिखाई दीं।
सन ऑनलाइन की खबरों के मुताबिक, अपनी विश्व यात्रा पर हांगकांग पहुंची इस 25 वर्षीय गायिका ने इस परिधान के साथ सफेद जूते, सफेद दस्ताने और सफेद हैट पहना था।
पॉप स्टार गागा कच्चे मांस से बनी ड्रेस सबसे विवादित रही थी, जो उन्होंने 2010 के एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवार्ड में पहनी थी।
गागा की यात्रा कल रात दक्षिण कोरिया से शुरू हुई और इस दौरान वह दो मई को हांगकांग में और क्रमश: 10 और 28 मई को तोक्यो और सिंगापुर में कार्यक्रम पेश करने वाली हैं।
उनके कार्यक्रमों की खास बात यह है कि इनमें 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग ही भाग ले सकते हैं। वह दुनियाभर में 110 शो करने वाली हैं। (एजेंसी)
First Published: Monday, April 30, 2012, 13:41