अपने ही संगीत एलबम को अनदेखा करेंगी प्रियंका!

अपने ही संगीत एलबम को अनदेखा करेंगी प्रियंका!

अपने ही संगीत एलबम को अनदेखा करेंगी प्रियंका! मुंबई : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के संगीत एलबम का पहला गीत और उनकी फिल्म `बर्फी` एक ही दिन प्रदर्शित हो रही है और उन्होंने अपने एलबम रिलीज के मौके पर नहीं जाने का फैसला किया है।

30 वर्षीय अभिनेत्री ने सोमवार को मिजवान फैशन शो के मौके पर कहा कि मेरा पहला संगीत एलबम कुछ दिनों में आ जाएगा लेकिन पहला गीत उसी दिन (13 सितम्बर) आ रहा है, जिस दिन `बर्फी!` प्रदर्शित होगी।

प्रियंका ने कहा कि मैं इस वक्त `बर्फी!` का प्रचार कर रही हूं। मुझे एक को चुनना था। मेरे एल्बम का एक गीत `विल एम आई` 13 सितम्बर को रिलीज होगा, जो एक साथ पूरी दुनिया में सुना जा सकेगा। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, September 5, 2012, 09:30

comments powered by Disqus