अब औरो 3डी में नजर आयेगी ‘विश्वरूपम 2’ --Now `Vishwaroopam 2` in Auro 3D

अब औरो 3डी में नजर आयेगी ‘विश्वरूपम 2’

अब औरो 3डी में नजर आयेगी ‘विश्वरूपम 2’ मुंबई : चर्चित अभिनेता और फिल्मकार कमल हासन ने कहा है कि उनकी फिल्म ‘विश्वरूपम’ का सिक्वल जल्द ही 3डी साउंड फारमेट में प्रदर्शित किया जायेगा जिसे ‘औरो 3डी’ नाम से जाना जाता है।

‘औरो 3डी’ साउंड तकनीक से लैस फिल्म ‘विश्वरूपम’ की शानदार सफलता के बाद कमल की इस फिल्म के सिक्वल ‘विश्वरूपम 2’ का इस समय निर्माण चल रहा है। यह सिक्वल फिल्म इस साल ही प्रदर्शित की जा सकती है।

कमल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम ‘विश्वरूपम 2’ बना रहे हैं। हम इस पर काम कर रहे हैं। हम इसको लेकर बहुत उत्साहित हैं। फिल्म का सिक्वल औरो 3डी में रहेगा।’’ उल्लेखनीय है कि प्रदर्शन के समय ‘विश्वरूपम’ विवादों में आ गई थी और लोगों के एक धड़े ने इस पर प्रतिबंध लगाये जाने की मांग की और दावा किया कि यह फिल्म एक समुदाय के भावनाओं को आहत करती है।

इस विरोध के बाद फिल्म को तमिलनाडु और कई अन्य राज्यों में प्रतिबंधित कर दिया गया था लेकिन कुछ दिन बाद इसे प्रदर्शित करने की अनुमति मिल गई। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, March 13, 2013, 17:48

comments powered by Disqus