अब सलमा आगा की बेटी साशा दिखाएंगी जलवा

अब सलमा आगा की बेटी साशा दिखाएंगी जलवा

अब सलमा आगा की बेटी साशा दिखाएंगी जलवाज़ी न्‍यूज ब्‍यूरो

मुंबई : फिल्म औरंगजेब से बीते जमाने की नामचीन अभिनेत्री सलमा आगा की बेटी साशा आगा बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं। इस फिल्म से कैरियर की शुरुआत कर रही साशा आगा लगभग अपनी मां सलमा पर गई है। आपको बता दें कि सलमा आगा फिल्‍म `निकाह` से बॉलीवुड में काफी लोकप्रिय हुईं थीं। उस दौर में सलमा की खूबसूरती और बोल्‍ड अंदाज के किस्‍से भी कम नहीं थे।

यशराज बैनर तले बन रही इस फिल्म में अभिनेत्री बनी साशा अपनी मां सलमा की तरह ही हसीन और बोल्‍ड है। फिल्म में ट्रेलर में साशा को सेक्सी डॉल के रूप में दिखाया है। बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए बिकनी पोज देने में भी साशा कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।

फिल्म औरंगजेब का पहला ट्रैलर लांच हो गया है। इस फिल्म में ‘इश्कजादे’ में बिंदास भूमिका निभाने के बाद अभिनेता अर्जुन कपूर ‘डॉन’ का किरदार निभाते नजर आएंगे। अर्जुन इस फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में अर्जुन इंटीमेट सींस दिए है। इस ट्रेलर में अर्जुन कपूर अलग-अलग गेटअप में दिख रहे हैं। ऋषि कपूर, जैकी श्रॉफ, स्वर भास्कर, साईनाथ, साशा आगा, अमृता सिंह, सिकंदर खेर जैसे स्टार इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

First Published: Friday, April 5, 2013, 18:53

comments powered by Disqus