अभिनेता के लिए गायक की भूमिका अहम: बिग बी

अभिनेता के लिए गायक की भूमिका अहम: बिग बी


मुंबई : बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि पाश्र्व गायक भारतीय सिनेमा में एक कलाकार का रूतबा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, भारतीय सिनेमा में एक कलाकार अंतत: जो भी रूतबा प्राप्त करता है, उसका श्रेय पार्श्व गायक को जाता है। एक देश और समाज जहां संगीत और उसकी पहचान को कुशलता से गणितीय समस्या के समाधान के रूप में देखा जाता है, वहां इस योगदान को मापना हमेशा मुश्किल होता है।

उन्होंने कहा कि यहां एक घटना, पल और यादगार की पहचान के रूप में गीत को बजाने की जरूरत होती है। राजनीति, खेल और दूसरे पेशों से जुड़ी उपलब्धियों को बताने के लिए गीतों की सहायता ली जाती है। इसके अलावा अमिताभ ने बीते जमाने के मशहूर और अनुभवी गायकों लता मंगेशकर, किशोर कुमार और मोहम्मद रफी के योगदान और उनकी आवाज की गुणवत्ता को भी याद किया। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, July 31, 2012, 20:31

comments powered by Disqus