Last Updated: Friday, November 23, 2012, 12:43

मुंबई : सांस की तकलीफ के कारण एक सप्ताह पहले अस्पताल में भर्ती होने वाले बॉलीवुड के गुजरे जमाने के प्रसिद्व अभिनेता प्राण स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। लीलावती अस्पताल के प्रवक्ता डा. सुधीर दागाओकर ने कहा कि अभी भी वह अस्पताल में ही हैं। उनका स्वास्थ्य सुधर रहा है। प्रसिद्ध अभिनेता को 16 नवंबर को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सांस की तकलीफ के बाद वह अस्पताल में अपनी जांच कराने आए थे।
कल से उनके स्वास्थ्य के बिगड़ने के बारे में अफवाह थीं। उल्लेखनीय है कि 92 वर्षीय प्राण बॉलीवुड फिल्मों के लोकप्रिय खलनायक थे। उन्होंने करीब 350 फिल्मों में अभिनय किया।
उनकी प्रसिद्ध फिल्मों में ‘खानदान’ ‘औरत’ ‘बड़ी बहन’ ‘जिस देश में गंगा बहती है’ ‘हॉफ टिकट’ ‘उपकार’ ‘पूरब और पश्चिम’ ‘डॉन’ और ‘जंजीर’ शामिल हैं। भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान के लिए 2001 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया था। (एजेंसी)
First Published: Friday, November 23, 2012, 12:43