Last Updated: Thursday, March 15, 2012, 15:02
ज़ी न्यूज ब्यूरोमुंबई: अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या ने जब जन्म लिया पूरे मीडिया जगत में खबर बन गई। तब से लेकर आज तक आराध्या सुर्खियों में बनी हुईं हैं। वह कैसी है। उसका नाम क्या होगा। सब कुछ खबर बन गई। फिल्मउद्योग के नामचीन परिवार में जन्म लेने के कारण आराध्या राजकुमारी बन गई। आज तक देश के किसी बच्ची को यह सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ।
हाल की खबर है कि अभिषेक बच्चन ने अपनी राजकुमारी पुत्री के लिए ऑडी ए-8 कार बुक कराया है। यह ए-8 सीरीज की कार इस लिए चुनी गई क्योंकि यह ‘ए’ अक्षर से शुरू होता है और उनकी बेटी का नाम भी ‘ए’ अक्षर से ही शुरू होता है। सूत्रों की माने तो इस कार की कीमत 1-50 करोड़ रुपये है।
यह छोटी बच्ची, जो जन्म लेने के बाद अपने परिवार के साथ अस्पताल से ऑडी कार से घर आयी थी। वह अब अपने लिए एक नई ऑडी कार खरीदने जा रही है। क्या हम यह नहीं कह सकते कि आराध्या राजकुमारी बनकर जन्म ली। निश्चित रूप से यह बेबी बहुत ही भाग्यशाली है।
First Published: Thursday, March 15, 2012, 20:38