Last Updated: Friday, February 17, 2012, 06:40
मुम्बई : बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन अब भी दर्द से जूझ रहे हैं। उनके पेट की दो सर्जरी होने के एक सप्ताह के अंदर ही उन्हें दर्द के लिए फिर सर्जरी करानी पड़ सकती है।
चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर विचार-विमर्श के बाद ही इस दिशा में कोई निर्णय लेंगे। अमिताभ मुम्बई स्थित सेवन हिल्स अस्पताल में हैं। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को उनकी सर्जरी हो सकती है।
69 वर्षीय अमिताभ को शनिवार को एक सर्जरी के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया था लेकिन चिकित्सकों ने उनकी दो सर्जरी कीं। इसके बाद भी वह दर्द से परेशान हैं।
अमिताभ ने गुरुवार रात अपने ब्लॉग पर लिखा, रात अटकलों भरी रही। बुखार बढ़ गया था, जो एक खतरनाक संकेत था। बाद में रात के समय बुखार कम हुआ, स्थिति में सुधार आया। सुबह तक स्वस्थ होने की उम्माद थी।
उन्होंने कहा कि रात में बुखार कम होने के बाद उनके पेट में दर्द अचानक बढ़ गया। चिकित्सकों ने उन्हें एंटीबायोटिक दवाएं दीं और उन्हें ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया।
अमिताभ ने कहा कि उनके चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य पर चर्चा के लिए अन्य चिकित्सकों को भी बुलाया है। विचार-विमर्श के बाद ही आगे और सर्जरी का निर्णय लिया जाएगा।
(एजेंसी)
First Published: Friday, February 17, 2012, 16:48