अमिताभ ने 100 साल की महिला प्रशंसक का मनाया बर्थडे

अमिताभ ने 100 साल की महिला प्रशंसक का मनाया बर्थडे

अमिताभ ने 100 साल की महिला प्रशंसक का मनाया बर्थडे ज़ी मीडिया ब्‍यूरो

मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने फैंस का कितना ख्‍याल रखते हैं, उसकी एक बानगी अलग रूप में नजर आई। अमिताभ ने अपनी एक प्रशंसक के 100वें जन्मदिन को विशेष अवसर में तब्‍दील कर दिया।

बनरेनिन डिसूजा नाम की एक महिला अमिताभ बच्चन की बहुत बड़ी प्रशंसक है और हाल में उनका 100वां जन्मदिन था। इस महिला को भूलने की बीमारी है वह अपने रिश्तेदारों को भूल जाती है, लेकिन अमिताभ बच्चन को नहीं भूलती है।

महिला प्रशंसक हर साल जब तक अमिताभ बच्चन का संदेश आने की खबर नहीं सुनती, तब तक खाना नहीं खाती। वहीं, उसके घरवाले उसे हमेशा झूठी दिलासा देकर मनाते आ रहे थे। मगर इस बार उसका 100वां जन्मदिन बेहद खास रहा। अमिताभ ने दरियादिली दिखाते हुए इस महिला के लिए एक वीडियो संदेश भेजा। जिसके बाद इस महिला प्रशंसक की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

First Published: Tuesday, August 20, 2013, 15:40

comments powered by Disqus