अमिताभ बच्‍चन ने 50 करोड़ रुपये में खरीदा `पांचवां` घर

अमिताभ बच्‍चन ने 50 करोड़ रुपये में खरीदा `पांचवां` घर

अमिताभ बच्‍चन ने 50 करोड़ रुपये में खरीदा `पांचवां` घर ज़ी मीडिया ब्‍यूरो

मुंबई : बॉलीवुड के नामचीन अभिनेता और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने मुंबई के जूहु एरिया में एक और नया घर खरीदा है। मुंबई में यह उनका पांचवा घर है। उनके पास पहले से ही मुंबई शहर में चार बंगले हैं। अमिताभ का नया घर 800 गज में फैला हुआ है। कुछ रिपोर्टों पर यकीन करें तो इस आलीशान घर के लिए महानायक ने 50 करोड़ रुपये अदा किए हैं।

ज्ञात हो कि बिग बी के पास पहले से जलसा, प्रतीक्षा, जनक, वत्स नाम से चार बंगले हैं। यह भी बता दें कि इस समय जलसा में बच्चन परिवार रहता है। जनक नामक बंगले में में बिग बी ने अपना ऑफिस बना रखा है। अब देखना यह होगा कि महानायक अपने पांचवे बंगले का नाम क्या रखते हैं। गौरतलब है कि बिग बी जल्द ही वह फिल्म `सत्याग्रह` में नजर आएंगे।

First Published: Thursday, June 27, 2013, 18:24

comments powered by Disqus