अलवीरा के घर सलमान ने की गणपति बप्पा की आरती-Salman Khan and the worship of Ganapati Bappa Moriya Ganapati

अलवीरा के घर सलमान ने की गणपति बप्पा की आरती

अलवीरा के घर सलमान ने की गणपति बप्पा की आरतीज़ी मीडिया ब्यूरो

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने इस बार गणपति महोत्सव का आनंद अपनी बहन अलवीरा के घर लिया। वह पूरे परिवार के साथ अलवीरा के घर पहुंचे। उन्होंने अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों से साथ गणपति की आरती की और पूजा में भाग लिया। इस दौरान सलमान बेहद प्रसन्नचित्त दिखे।

सलमान के साथ उनके बॉडीगार्ड शेरा भी मौजूद थे। सलमान डेढ दिन के गणपति की स्थापना हमेशा से करते हैं लेकिन इस बार अपने घर में चल रहे मरम्मत कार्यों की वजह से उन्होंने गणपति महोत्सव का आयोजन अपनी बहन अलवीरा के घर किया । और डेढ़ दिन के गणपति का विसर्जन धूमधाम से किया गया।

सलमान अपने पूरे परिवार के साथ गणपति बप्पा को विसर्जित करने पहुंचे वहीं शिल्पा शेट्टी ने भी इस मौके पर जमकर डांस किया और बप्पा को अलविदा कहा। बॉलीवुड के सुपर हिरो रितिक रौशन ने भी डेढ़ दिन के गणपति का विसर्जन किया। इस दौरान उनके पिता राकेश रौशन भी वहां मौजूद थे। इस मौके पर सलमान के पूरे परिवार के साथ कटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा भी मौजूद रहीं।

मुंबई समेत पूरे देश में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। यूं तो ये उतस्व 10 दिनों तक चलता है लेकिन कुछ लोग डेढ़ दिन के गणपति की भी स्थापना करते हैं।

First Published: Wednesday, September 11, 2013, 10:27

comments powered by Disqus