आजकल मल्‍टी पार्टनर के साथ सेक्‍स करने का है जमाना: महेश भट्ट

आजकल मल्‍टी पार्टनर के साथ सेक्‍स करने का है जमाना: महेश भट्ट

आजकल मल्‍टी पार्टनर के साथ सेक्‍स करने का है जमाना: महेश भट्टज़ी न्‍यूज ब्‍यूरो

मुंबई : फिल्‍म निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट वैसे तो अपने बयानों के कारण खासा सुर्खियों में रहते हैं, पर इस बार उन्‍होंने कुछ ज्‍यादा ही सनसनीखेज बयान दिया है। महेश भट्ट ने कहा है कि एक ही व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध (सेक्स) बनाने का विचार पुराना हो गया है। अब लोग नए-नए लोगों के साथ शारीरिक संबंध बना रहे हैं। ऐसी स्थिति छोटे-छोटे शहरों में भी है।

गौर हो कि भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म मर्डर-3 के संदर्भ में यह बात कही-वो वक्त और था, जब एक ही व्यक्ति के साथ सेक्स रिलेशन होते थे लेकिन आज वक्त बदल चुका है। लोग मल्टी पार्टनर को स्वीकार कर रहे हैं। यह उनकी नजर में गलत भी नहीं हैं। आदमी हो या औऱत सबको इस बात की छूट होनी चाहिए।

फिल्मों के कारण समाज पर पडऩे वाले दुष्प्रभाव को लेकर महेश भट्ट ने कहा है कि आज जमाना तेजी से बदल रहा है। युवा पीढ़ी इतनी आगे निकल गई है, लेकिन हमारी फिल्में उस रफ्तार से आगे नहीं बढ़ रही हैं। फिल्मों को तो और आगे आना चाहिए। बॉलीवुड लोगों की पसंद के हिसाब से नहीं बढ़ पा रहा है, लेकिन मैं दावा करता हूं आगामी फिल्‍म मर्डर-3 से आपको ये शिकायत नहीं होगी।

भट्ट ने कहा कि हम इस अवधारणा को मानते आए हैं कि एक ही व्‍यक्ति के साथ यौन संबंध बनाने चाहिए, लेकिन अब समय बदल रहा है। बललते जमाने में लोगों ने जैसे समलैंगिकता को स्वीकार कर लिया है। वैसे ही मल्टी पार्टनर की अवधारणा को भी अब स्वीकार्यता मिल रही है। यही नहीं, छोटे-छोटे शहरों में भी अब लोग इसे अपनाने लगे हैं।

First Published: Thursday, January 10, 2013, 17:58

comments powered by Disqus