Last Updated: Wednesday, August 14, 2013, 15:50

मुंबई: देश गुरुवार (15 अगस्त) को आजादी की 67वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इस अवसर पर फिल्मकार किरण राव ने कहा देश वास्तव में आजाद तब होगा जब समाज से असमानता पूरी तरह खत्म हो जाएगी। वहीं अभिनेत्री प्राची देसाई और करिश्मा कपूर आजादी को शिक्षा और सशक्तिकरण से जोड़कर देखती हैं। किरण ने कहा कि मेरे लिए आजादी का मतलब है बराबरी का हक मिलना। सही मायनों में अभी हम आजादी से काफी दूर हैं।
प्राची देसाई ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के लिए बड़ा दिन है। हर व्यक्ति के लिए आजादी का बड़ा महत्व है। मैं हमेशा कहती हूं कि सबसे जरूरी चीज शिक्षा है। आजादी के लिए शिक्षित होना जरूरी है।
करिश्मा कपूर ने कहा कि आजादी का मतलब देश की ताकत है। देश के लोगों के लिए, हमारे लिए, महिलाओं के लिए सशक्त होना बेहद जरूरी है।
शाजान पद्मसी ने कहा कि मेरे लिए आजादी का मतलब है अपनी पसंद से जिंदगी जीना। मुझे लगता है कि आजादी से जीने का यह सबसे अच्छा तरीका है।
दिलीप जोशी ने कहा कि यदि देश से भ्रष्टाचार मिट जाए तो देश सही मायनों में आजाद होगा। सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, August 14, 2013, 15:50