आठ महीने पहले भी जिया ने की थी खुदकुशी की कोशिश

आठ महीने पहले भी जिया ने की थी खुदकुशी की कोशिश

आठ महीने पहले भी जिया ने की थी खुदकुशी की कोशिशज़ी मीडिया ब्यूरो
मुंबई: फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाली अभिनेत्री जिया खान ने आठ महीने पहले भी अपने हाथ की कलाई काट कर खुदकुशी की कोशिश की थी। यह खुलासा किया गया है।

डीएनए दैनिक के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिया खान ने पहले भी जान देने की कोशिश की थी, जब वह अपनी कलाई काटी थी उस समय वह पूरी तरह नशे में थी। उसके बेडरूम से आयुर्वेदिक नशे की गोलियां भी पाई गईं थी।

यह माना जा रहा है कि जिया ने यह कदम इस लिए उठाया क्योंकि उसका ब्यॉयफ्रैंड सूरज पंचोली उसे धोखा दे रहा था।
हालांकि उसकी मां राबिया ने पुलिस को बताया कि सूरज के साथ उसके संबध थे पर उन्होंने सूरज पर कोई आरोप नहीं लगाया। उन्होंने कहा, जिया पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन में थी।

उधर जिया का ब्यॉयफ्रेंड सूरज पंचोली ने पुलिस को बताया कि पिछले तीन साल से फिल्म का ऑफर नहीं मिलने अपसेट थी। पहली बार खुदकुशी की कोशिश इस वजह की थी।

पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि फांसी लगाने पर दम घूटने से जिया की मौत हुई।

हालांकि जिया ने किस कारण से मौत को गले लगाया। इसका असल कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

First Published: Wednesday, June 5, 2013, 15:54

comments powered by Disqus