आशा भोंसले की बेटी वर्षा ने गोली मारकर खुदकुशी की

आशा भोंसले की बेटी वर्षा ने गोली मारकर खुदकुशी की

आशा भोंसले की बेटी वर्षा ने गोली मारकर खुदकुशी कीज़ी न्यूज ब्यूरो

मुंबई: जानीमानी गायिका आशा भोंसले की बेटी वर्षा भोंसले ने सोमवार को अपने घर में गोली मारकर जान दे दी। वर्षा भोंसले पेशे से एक पत्रकार थी। वह एक मशहूर पब्लिशिंग हाउस के लिए बतौर फ्रीलांस लेखक काम कर रही थी। खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल पाया है।

सूत्रों के मुताबिक वर्षा ने पेडर रोड स्थित प्रभु कुंज निवास में खुद के सिर में गोली मार दी। इसी बिल्डिंग में मशहूर गायिका लता मंगेशकर भी रहती हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वर्षा के पास लाइसेंस वाली रिवॉल्वर थी।

वर्षा भोंसले पहले भी खुदकुशी करने की कोशिश कर चुकी है। वर्ष 2008 में वर्षा ने नींद की गोलियां खा ली थी जिसके बाद उसे जसलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वर्षा ने खेल पत्रकार हेमंत केंकरे से शादी की थी लेकिन दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद से वर्षा अवसाद में रहने लगी थी। वर्षा गायिका भी रह चुकी है। उन्होंने हिंदी और मराठी फिल्मों के लिए कई गाने गाए हैं।

वर्षा गायिका और स्तंभकार थीं। वह 56 वर्ष की थीं। पुलिस ने बताया कि उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि वर्षा का शव पोस्टमार्टम के लिए जे जे अस्पताल ले जाया जाएगा। वर्षा ने कुछ हिंदी और मराठी फिल्मों में पाश्र्वगायन किया था। वह अपनी मां के कंसर्ट्स में भी उनके साथ होती थीं। वह वेब पोर्टल और पत्रिकाओं के लिए स्तंभ भी लिखती थीं। खेलों पर लिखने वाले एक लेखक के साथ उनका विवाह हुआ था और दोनों में तलाक हो गया था।


First Published: Monday, October 8, 2012, 13:24

comments powered by Disqus