`आशिकी 2` के पोस्टर में कौन है वह लड़की?

`आशिकी 2` के पोस्टर में कौन है वह लड़की?

`आशिकी 2` के पोस्टर में कौन है वह लड़की?मुंबई : मोहित सूरी के लिए भाग्यशाली रही और `आशिकी 2` के पोस्टर के लिए तस्वीर खिंचवाने वाली स्माइली सूरी को बहुत कम लोग जानते हैं। संगीत आधारित इस रूमानी फिल्म में हालांकि श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं, वहीं आदित्य राय कपूर उनसे प्रेम दर्शाने वाले पात्र हैं।

स्माइली ने अपने भाई मोहित के निर्देशन मे अपनी पहली फिल्म `कलियुग` में काम किया था। यह फिल्म अश्लील उद्योग पर आधारित थी। फिल्म सफल रहने के साथ खूब कमाई भी की थी। स्माइली ने बताया कि हां, मैं ही हूं पोस्टर में। जब मोहित ने फिल्म बनाने का निर्णय लिया तो उसके पास कोई चेहरा नहीं था। लिहाजा, उन्होंने मुझसे पोस्टर के लिए तस्वीर खिंचवाने का अनुरोध किया।

स्माइली बोलीं, पोस्टर में जो लड़की कपड़े में नजर आ रही है वह मेरी तस्वीर है। `आशिकी` के पहले संस्करण बनाने वाले महेश भट्ट भी चाहते थे कि `आशिकी 2` के पोस्टर भी मूल फिल्म `आशिकी` की तरह दिखे। इसलिए उन्होंने जैकेट के तले तस्वीर खिंचवाने के लिए अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि साड़ी में दिखने वाली लड़की मैं नहीं हूं। वह श्रद्धा की तस्वीर है। मोहित मुझे भाग्यशाली ताबीज समझते हैं। इसलिए मैंने उनसे कभी `ना` नहीं कहा। (एजेंसी)

First Published: Monday, April 15, 2013, 20:09

comments powered by Disqus