आशिकी-2 बिल्कुल अलग थलग फिल्म होगी: महेश भट्ट

आशिकी-2 बिल्कुल अलग थलग फिल्म होगी: महेश भट्ट

आशिकी-2 बिल्कुल अलग थलग फिल्म होगी: महेश भट्टमुंबई : फिल्म निर्माता महेश भट्ट आगामी फिल्म ‘‘आशिकी 2’’ को लेकर बहुत उत्साहित हैं और उनका कहना है कि यह एक साफ सुथरी प्रेम कहानी होगी।

भट्ट खेमा अब अपनी ही 1990 की रोमांटिक हिट फिल्म ‘‘आशिकी’’ का सीक्वल बना रहा है जिसमें राहुल राय और अनु अग्रवाल मुख्य भूमिकाओं में थे। अब मोहित सूरी द्वारा बनाई जा रही ‘‘आशिकी 2’’ में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

निर्माता महेश भट्ट ने बताया, मोहित सूरी यह फिल्म बना रहे हैं। लोग मुझे हमेशा पूछते हैं कि मैं केवल ‘मर्डर 2’, ‘जिस्म 2’ जैसी फिल्में ही क्यों बनाता हूं। मैं ‘दिल है कि मानता नहीं’ और ‘आशिकी’ जैसी फिल्में क्यों नहीं बनाता। लंबा समय हो गया। यह फिल्में 1990 में आईं और फिर अब आएंगी।

उन्होंने कहा, बहरहाल, यह तय करना केवल मेरे हाथ में नहीं है कि क्या बनाएं, क्या नहीं। अब तक ‘राज 2’ और ‘मर्डर 2’ जैसी फिल्में बनीं जिनमें हिंसा प्रमुख थी।

अब मोहित चाहते हैं कि एक फिल्म बिल्कुल अलग थलग हो, जिसमें सिर्फ प्यार हो और पूरा परिवार उसे एक साथ बैठ कर देख सके। इसीलिए मोहित ने ‘आशिकी 2’ बनाने का फैसला किया।’’ भट्ट ने कहा ‘‘यह वयस्क फिल्म नहीं होगी। यह बिल्कुल साफ सुथरी प्रेम कहानी होगी। (एजेंसी)

First Published: Saturday, July 7, 2012, 18:34

comments powered by Disqus