इस सप्ताहांत शादी करेंगे एंजेलिना जोली व पिट!

इस सप्ताहांत शादी करेंगे एंजेलिना जोली व पिट!

इस सप्ताहांत शादी करेंगे एंजेलिना जोली व पिट! पेरिस : हॉलीवुड कलाकार ब्रैड पिट और उनकी मंगेतर एंजेलिना जोली ने इस सप्ताहांत अपने फ्रांस स्थित घर पर शादी करने की अटकलों को तेज कर दिया है। जोली और पिट ने पूर्व में कहा था कि वह सितंबर अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों कलाकारों ने पिट के माता-पिता जेन और बिल की शादी की 50वीं सालगिराह फ्रांस के मार्सिले शहर में स्थित अपने घर मनाई थी, लेकिन लोगों का कहना है कि यह आयोजन जोली और पिट के लिए था।

एक वेबसाइट के अनुसार, ब्रैड तैयारियों पर निगरानी रखने के लिए यहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि यह जेन और बिल के लिए है। यहां तक की जोली का निजी जौहरी भी यहीं मौजूद है। शादी में आमंत्रित मेहमानों की सूची में लगभग 20 लोग शामिल हैं, जिनमें अभिनेता जॉर्ज क्लूनी भी हैं। लेकिन वे अब तक यहां नहीं पहुंचे हैं। (एजेंसी)

First Published: Friday, August 10, 2012, 18:05

comments powered by Disqus