Last Updated: Thursday, June 14, 2012, 23:18
मुंबई : मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कहा है कि उनकी बेटी ईशा देओल का विवाह दक्षिण भारतीय शैली में होगा। ईशा 29 जुलाई को व्यवसायी भरत तख्तानी के साथ विवाह के बंधन में बंधेंगी। हेमा ने कहा कि सभी लोग कांजीवरम साड़ी में उपस्थित होंगे।
हेमा ने कहा कि हां, मंदिर में यह विवाह पूरी तरह से दक्षिण भारतीय शैली में होगा। तमिल ब्राम्हण हेमा का विवाह मशहूर अभिनेता धर्मेद्र के साथ हुआ था। विवाह के दिन ईशा के परिधान के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उसका परिधान कांजीवरम साड़ी होगी। मैं अभी इसके विषय में ज्यादा बात नहीं करुं गी। आपको इंतजार करना होगा। (एजेंसी)
First Published: Thursday, June 14, 2012, 23:18