Last Updated: Friday, January 4, 2013, 10:18

ज़ी न्यूज ब्यूरो
मुंबई: बॉलीवुड की खबरों में एक खबर उदय चोपड़ा के बारे में है कि वह नरगिस फाकरी के साथ शादी रचाने जा रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है। लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म रॉकस्टार में अभिनय करनेवाली कमसिन अदाकारा नरगिस फाकरी जानेमाने मरहूम फिल्मकार यश चोपड़ा के बेटे उदय चोपड़ा की दुल्हन बनने जा रही है।
स्विमसूट की मनमोहक अदाओं से मॉडलिंग की दुनिया में तहलका मचानेवाली नरगिस को कई बार उदय चोपड़ा के साथ पार्टी फंक्शन और कई जगहों पर देखा गया है। जिसके बाद से यह माना जा रहा है कि दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती ही नहीं बल्कि प्यार की खिचड़ी पक रही है और जिसके शादी में तब्दील होने में ज्यादा देर नहीं है।
फिल्मफेयर मैगजीन के मुताबिक इन दोनों के परिवार इनकी शादी को लेकर रजामंद है। मैगजीन के मुताबिक दोनों को इनकी शादी को लेकर ऐतराज नहीं है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो दोनों कभी भी शादी के बंधन में बंधते नजर आएंगे।
First Published: Friday, January 4, 2013, 10:18