एक दूजे के हुए सैफ और करीना

एक दूजे के हुए सैफ और करीना

एक दूजे के हुए सैफ और करीनाज़ी न्यूज ब्यूरो

मुंबई में आज सैफ और करीना की शादी हो गई। पांच साल के अफेयर के बाद आज दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों इस दौरान बेहद खुश नजर आए। दोनों ने हाथ हिलाकर मीडिया और लोगों का अभिवादन किया।

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान व अभिनेत्री करीना कपूर मंगलवार दोपहर विवाह बंधन में बंधे। शादी सैफ के बांद्रा स्थित घर में हुई। दोनों ने रजिस्टर्ड विवाह किया। दुल्हन पक्ष से गवाह के तौर पर करीना की मां बबीता और पिता रणधीर कपूर ने हस्ताक्षर किए, जबकि दूल्हे की ओर से सैफ की मां शर्मिला टैगोर ने गवाह के तौर पर हस्ताक्षर किए।

इस मौके पर 32 वर्षीया करीना ने हरे रंग का पंजाबी सूट पहन रखा था, जबकि 42 वर्षीय सैफ ने ग्रे रंग का कुर्ता-पायजामा पहन रखा था। इस अवसर पर करीना की बड़ी बहन करिश्मा और चचेरे भाई रणबीर कपूर भी मौजूद थे। दोनों ने सफेद रंग के कपड़े पहन रखे थे।

मंगलवार शाम ताजमहल होटल में एक प्रीतिभोज का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 18 अक्तूबर को दिल्ली में भी एक प्रीतिभोज आयोजित किया जाएगा। साथ ही हरियाणा स्थित पटौदी पैलेस में भी एक समारोह आयोजित होगा।

इसमें परिजनों के अलावा करीबी दोस्तों के हिस्सा लेने की संभावना है। इसके बाद सैफ के पुश्तैनी घर-हरियाणा के पटौदी में 17 अक्टूबर को निकाह की रस्म होगी। फिर 18 अक्टूबर को रिसेप्शन होगा।

First Published: Tuesday, October 16, 2012, 14:45

comments powered by Disqus