Last Updated: Friday, June 21, 2013, 12:46
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली : फिल्म ‘आशिकी 2’ में एक साथ नजर आने वाले कलाकार शारदा कपूर और आदित्य रॉय कपूर के बारे में चर्चा है कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं।
रिपोर्टों के मुताबिक ऐसा लगता है कि आदित्य ने अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ संबंध खत्म कर दिए हैं और वह इन दिनों शारदा के साथ काफी समय बीता रहे हैं।
अफवाहों की अगर बात करें तो दोनों कलाकार अभी अपने संबंध को सार्वजनिक करने से बच रहे हैं। आदित्य और शारदा नहीं चाहते कि मीडिया में उनके संबंधों को लेकर बातें की जाए।
आदित्य एक साक्षात्कार में मान चुके हैं कि वह शारदा के काफी करीब हैं। शारदा अभिनेता शक्ति कपूर की लड़की हैं।
शारदा से संबंधों के बारे में पूछे जाने पर आदित्य ने कहा, ‘लोगों का यह सोचना कि मैं और शारदा एक साथ हैं, यह मैं समझ सकता हूं। क्योंकि हम दोनों अच्छे दोस्त हैं। हम काफी करीब हैं। हम दोनों बाहर खाने और फिल्में देखने एक साथ जाते हैं। वह अच्छी लड़की और अभिनेत्री है।’
First Published: Friday, June 21, 2013, 12:31