Last Updated: Tuesday, July 16, 2013, 10:14
ज़ी मीडिया ब्यूरोमुंबई: बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा अब अपने सुरीलों सुरों को लेकर खासी चर्चा में है। लोग प्रियंका की एक्टिंग के तो पहले से ही कायल थे, लेकिन अब उनकी आवाज के भी दीवाने हो गए हैं।
हाल ही में उनकी रिलीज हुई एल्बम `एग्जोटिक` में प्रियंका की अदाएं और उनके सुरीले सुर लाजबाव हैं। यूट्यूब पर महज 3 दिनों में 24 लाख लोगों ने प्रियंका के `पिटबुल` एल्बम के `एग्जोटिक` गाने को सुना और उसे बहुत पसंद किया।
प्रियंका ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें एल्बम का इतना अच्छा रिस्पांस मिलेगा इसकी उम्मीद उन्हीं बिल्कुल नहीं थी। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन ने भी ऐसे ही कई फिल्मों में अपनी आवाज को पहचान दी है।
यह प्रियंका चोपड़ा का पहला गाना नहीं है इससे पहले भी उन्होंने अंतरराष्ट्रीय गाना `विल आई एम` गाया था। यह गाना भी खूब चर्चित हुआ था जो अब भी लोगों की जुबान पर है। प्रियंका ने यह गाना जिस अंदाज में गाया था उससे यह बिल्कुल नहीं लगा कि वह किसी अंतरराष्ट्रीय पॉप गायिका का गाना नहीं हो।
First Published: Tuesday, July 16, 2013, 10:14