'एजेंट विनोद' आम लोगों की फिल्म: सैफ - Zee News हिंदी

'एजेंट विनोद' आम लोगों की फिल्म: सैफ






 

मुंबई:  बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने कहा है कि उनकी आगामी फिल्म 'एजेंट विनोद' आम लोगों के दिनों में जगह बनाने में कामयाब होगी क्योंकि वह खुद 'सूटेड-बूटेड' अंग्रेजी बोलने वाले दर्शकों की सीमा से निकलकर आम लोगों के दिनों में जगह बनाना चाहते हैं।

 

फिल्म के प्रचार के दौरान सैफ ने कहा, मैं मानता हूं कि विनोद एक वैश्विक नाम है। आप यह नाम रिक्शा के पीछे भी लिखा देख सकते हैं। भारत बहुत बड़ा देश है। यहां हर तरह के दर्शक हैं और इसी कारण हम अंग्रेजी बोलने वाले दर्शकों लेकर आम लोगों तक अपनी पहुंच बनाना चाहते हैं।

 

सैफ न सिर्फ इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं बल्कि उन्होंने इलुमिनेटी फिल्म्स के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण भी किया है। फिल्म का नाम 1977 में प्रदर्शित 'एजेंट विनोद' से प्रेरित है, जिसमें महेंद्र संधू ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

 

'एजेंट विनोद' 23 मार्च को प्रदर्शित होने वाली है और इसी महीने में सैफ अपनी प्रेमिका और अभिनेत्री करीना कपूर के साथ शादी रचाने वाले हैं।  (एजेंसी)

First Published: Monday, January 30, 2012, 20:55

comments powered by Disqus