ऑस्कर-2013 के लिए नामांकित हुई रणबीर-प्रियंका की ‘बर्फी’

ऑस्कर-2013 के लिए नामांकित हुई रणबीर-प्रियंका की ‘बर्फी’

ऑस्कर-2013 के लिए नामांकित हुई रणबीर-प्रियंका की ‘बर्फी’मुंबई : रणबीर कपूर की बेहतरीन अदाकारी से सजी अनुराग बसु की ‘बर्फी’ अगले साल फरवरी में होने वाले ऑस्कर पुरस्कारों में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि होगी। यह फिल्म दरअसल एक गूंगे एवं बहरे लड़के की 1970 के दशक की दार्जिलिंग की पृष्ठभूमि पर बनी प्रेमकथा है।

यह फिल्म पिछले हफ्ते ही रिलीज हुई है। ‘बर्फी’ ने पुरस्कार की दौड़ में 19 अन्य फिल्मों को पछाड़ा। फिल्म में रणबीर ने बहरे और गूंगे लड़के बरफी की भूमिका निभाई है जो प्रेम करता है और उसमें आहत भी होता है। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में मंदबुद्धि लड़की बनी है। इनके अलावा दक्षिण भारतीय अभिनेत्री एलेना डिक्रूज ने भी इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में पदार्पण किया है।

भारतीय फिल्म महासंघ के महासचिव सुपर्ण सेन ने बताया, ‘बर्फी ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि है। हमने 20 फिल्मों में से उसका चयन किया है।’ रणबीर कह चुके हैं कि उन्हें इस फिल्म की भूमिका निभाने की प्रेरणा महान कॉमेडियन चार्ली चेपलिन और अपने दादा राजकपूर से मिली है। इस फिल्म में रणवीर का कोई संवाद नहीं है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, September 22, 2012, 23:12

comments powered by Disqus