Last Updated: Saturday, November 24, 2012, 10:44

येन मार्शल की फैंटसी नॉवेल पर आधारित फिल्म `लाइफ ऑफ पाई` को ऑस्कर विजेता निर्देशक एंग ली ने पर्दे पर उतारा है। इसमें ऐसी कहानी पेश की गई है जिसमें पाई को मुश्किल भरे हालातों का सामना करना पड़ता है। फिल्म में मानव और पशु के बीच का समन्वय दिखाया गया है।
फिल्म की कहानी सूरज शर्मा पर टिकी है जिसने फिल्म में लीड रोल अदा किया है। यह फिल्म पाई की कहानी है। पांडिचेरी के निजी चिड़ियाघर के मालिक के छोटे बेटे पाई के माध्यम से निर्देशक ने जीवन, अस्तित्व, धर्म और सहअस्तित्व के बुनियादी सवालों को छुआ है। पाई (सूरज शर्मा) पॉंडिचेरी नामक शहर में अपने परिवार के साथ रहता है। बेहतर मौकों की तलाश में पाई माता पिता व जानवरों के साथ एक जहाज पर निकल पड़ता है। अचानक से जहाज डूबने लगता है जिसमें पाई और बंगाली टाइगर (रिचर्ड पाकर) बच जाते है। कहानी में टि्वस्ट जब आता है जब पाई बंगाली टाइगर के साथ 227 दिन बिताता है। इस समुद्री यात्रा में पाई को मुश्किल भरे हालातों का सामना करना पड़ता है।
किशोर पाई की (सूरज शर्मा) की कहानी युवा पाई (इरफान खान) सुनाते हैं। अपने ही जीवन के बारे में बताते समय पाई का चुटीला अंदाज कहानी को रोचक बनाने के साथ एक दृष्टिकोण भी देता है। पाई बचपन से जिज्ञासु और खोजी है। हिंदू परिवार में पैदा हुआ पाई इस्लाम और ईसाई धर्म को भी समझने की कोशिश करता है। वह सभी धर्मों की विधियों को अपने आचरण में लाना चाहता है। उसके जीवन में रिचर्ड पार्कर (रॉयल बंगाल बाघ) के आने के बाद तब्दीली आती है। आंग ली पाई ने जीवन के उथल-पुथल को किनारे कर समुद्र यात्रा पर कहानी को केंद्रित किया है। जहाज डूबने के बाद प्रशांत महासागर में बाघ रिचर्ड पार्कर के साथ बिताए पाई के दिनों को मुख्य कथा के रूप में देखते हैं। कैमरामैन क्लाउडियो मिरांडा का कार्य उल्लेखनीय है। आंग ली ने अकेले व्यक्ति के साहस और सरवाइवल की इस कहानी में जीवन संघर्ष के साथ हास्य का पुट भी बनाए रखा है।
फिल्म में सूरज शर्मा ने शानदार रोल अदा किया है। जानवरों के बीच जिस तरह से पाई संघर्ष करता है उसे शानदार अदाकारी कहा जा सकता है। फिल्म में इरफान खान और तब्बू ने बखूबी रोल अदा किया है। रिचर्ड पाकर (बंगाली टाइगर) दर्शकों को खूब भाएगा। बेहद ही लुभावने और प्राकृतिक दृश्य फिल्माए गए है। प्राकृतिक सोन्दर्य व जानवरों के साथ मनुष्य का तालमेल को देखने के लिए सिनेमाघरों का रूख किया जा सकता है। एंग ली द्वारा निर्देशित फिल्म `लाइफ ऑफ पाई` में सूरज शर्मा, इरफान खान, तब्बू, आदिल हुसैन ने भूमिका निभाई है।
First Published: Saturday, November 24, 2012, 10:44