Last Updated: Friday, July 27, 2012, 13:24

मुम्बई: यश राज फिल्म्स ने सलमान खान अभिनीत `एक था टाइगर` दिवंगत रॉ एजेंट रवींद्र कौशिक के परिवार को दिखाने का फैसला नहीं किया है। उनके परिवार ने इस फिल्म को दिखाए जाने की मांग को लेकर कानूनी नोटिस भेजा है। प्रॉडक्शन हाउस और निर्देशक कबीर खान ने फिल्म और इसकी कहानी को सार्वजनिक न करने का फैसला किया है।
कबीर ने कहा कि मैंने उनके बारे में समाचार पत्रों में पढ़ा है। मैंने पहली बार उनके बारे में सुना है। यह बहुत रोचक कहानी है। लेकिन यह मेरी फिल्म की कहानी नहीं है।"
उन्होंने इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया, लेकिन एक सूत्र के मुताबिक इस फिल्म में सलमान को कौशिक की कहानी से बिल्कुल जुदा दिखाया गया है।
इस सूत्र ने कहा कि कौशिक को पकड़ कर पाकिस्तानी जेल में रखा गया था। वहां कैद में ही उनकी मौत हो गई। सलमान के किरदार का अंत बिल्कुल अलग है। इस वजह से फिल्म का नाम `एक था टाइगर` है। यह एक अनसुलझा रहस्य है।
First Published: Friday, July 27, 2012, 13:24