कारदाशियां ने क्यों किए 100 जोड़ी जूती दान?

कारदाशियां ने क्यों किए 100 जोड़ी जूती दान?

कारदाशियां ने क्यों किए 100 जोड़ी जूती दान?लंदन : रियल्टी टीवी स्टार किम कारदाशियां ने धर्माथ कार्य के लिए अपने 100 जोड़ी जूती दान में दे दी है। किम ने ऐसा अपने ब्यॉयफ्रेंड केनी वेस्ट के सलाह के बाद किया जिन्होंने उन्हें अपनी जूती कम करने के लिए कहा था।

डेली स्टार की खबरों के मुताबिक, 31 वर्षीय किम ने ढ़ेर सारे नये कपड़ों की खरीददारी की थी जिसके बाद उनके ब्यॉयफ्रेंड ने उन्हें अपनी जूती और अन्य कपड़े त्यागने के लिए राजी कर लिया।

टीवी कार्यक्रम ‘कीपिंग अप विथ द कारदाशियां’ में नजर आने वाले गायक ने बताया कि उनकी प्रेमिका उनके पसंद के कपड़ों की प्रशंसक नहीं हैं। स्टाइलिश कपड़ों के लिए किम विशेषज्ञ की मदद लेती हैं। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, August 29, 2012, 13:07

comments powered by Disqus