Last Updated: Monday, April 23, 2012, 15:43
ज़ी न्यूज ब्यूरोमुंबई : अधिकतर भारतीय पुरुष इस बात से कन्नी काट लेंगे कि कैटरीना कैफ उनकी बहन समान है, लेकिन बॉलीवुड में एक ऐसा शख्स भी है जो कैटरीना को अपनी बहन मानता है।
फिल्म ‘इश्कजादे’ से अपना पदार्पन करने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर बॉलीवुड की हॉट अदाकारा कैटरीना कैफ को अपनी राखी (या मुहबोली) बहन मानते हैं। कैट और अर्जुन इस रिश्ते को उस समय से मानते आ रहे हैं, जब सलमान खान ने इन दोनों का परिचय भी नहीं कराया था। बतौर अर्जुन, कैटरीना ने उन्हें भाई बनने के लिए मजबूर कर दिया।
इससे पहले सलमान ने ही अर्जुन को बॉलीवुड में आने को प्रेरित किया था। अभिनेता बनने से पहले वो निर्देशन का काम करना चाहते थे। मगर सलमान ने ही उन्हें अभिनय करने को कहा और वो इसके लए तैयार हो गए।
First Published: Monday, April 23, 2012, 21:13