Last Updated: Friday, February 8, 2013, 19:24

मुंबई : दिवंगत गजल गायक जगजीत सिंह लोकप्रिय गजल गायकों की फेहरिस्त में सबसे ऊपर हैं। गूगल सर्च ट्रेंड के अनुसार भारत और विदेश में गजल और गीत के मामले में जगजीत सिंह लोगों की पहली पसंद हैं। भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा जगजीत सिंह को तलाशा गया। इसके बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश और फिर संयुक्त अरब अमीरात आता है।
लुधियाना, भोपाल और इंदौर में जगजीत सिंह से संबंधित जानकारियां सबसे ज्यादा तलाशी गईं। जगजीत सिंह ने `झुकी झुकी सी नजर`, `तुम इतना जो`, `कोई ये कैसे बताए`, `ये तेरा घर ये मेरा घर`, `तुमको देखा तो ये ़ख्याल आया`, `कागज की कश्ती`, `होशवालों को खबर क्या`, `कोई फरियाद` और `चिट्ठी ना कोई संदेश` जैसे बेहद लोकप्रय गीत और गजलें गाईं हैं।
जगजीत सिंह का 10 अक्टूबर 2011 को दिमाग की नस फटने से निधन हो गया था। भारत में लोकप्रियता के मामले में दूसरे पायदान पर पंकज उधास हैं जबकि विश्व में पाकिस्तान के गुलाम अली दूसरे नंबर पर आते हैं। (एजेंसी)
First Published: Friday, February 8, 2013, 19:24