गहराई वाले किरदार करने के इच्छुक हैं इमरान

गहराई वाले किरदार करने के इच्छुक हैं इमरान

गहराई वाले किरदार करने के इच्छुक हैं इमराननई दिल्ली : अभिनेता इमरान हाशमी ने भले ही बॉलीवुड की कई फिल्मों में लवर ब्वाय की भूमिका किया हो, लेकिन अब वह सपाट और बेतुकी भूमिका निभाने से परहेज कर रहे हैं।

34 वर्षीय इस अभिनेता ने 2003 में फिल्म `फूटपाथ` से अपने फिल्मी सफरनामे की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने कई व्यावसायिक फिल्मों मसलन `जहर`, `कलयुग`, `जन्नत` और `राज द मिस्ट्री कन्टीन्यूज`.में काम किया।

इमरान ने बताया, "मैंने हमेशा बिल्कुल स्पष्ट चरित्रों को पसंद किया। मुझे बिना आयाम वाले किरदार पसंद नहीं हैं। क्योंकि उनके पीछे गहराई, पृष्ठभूमि और तर्क नहीं होता। कोई किरदार जिंदा व्यक्ति का जीता-जागता रूप होता है, जिससे आप नाता जोड़ सकते हैं।"

`सीरियल किसर` का तमगा हासिल करनेवाले इमरान ने बाद में चरित्र आधारित भूमिकाओं को करना शुरू किया। इस लिहाज से उन्होंने `वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई`, `द डर्टी पिक्च र` और `एक थी डायन` जैसी फिल्मों में काम किया।

अपनी हाल की प्रदर्शित फिल्म `एक थी डायन` में उन्होंने एक जादूगर की भूमिभा निभाई है। वह जल्द ही राजकुमार गुप्ता की फिल्म `घनचक्कर` में दिखेंगे। इसमें उनके साथ विद्या बालन होंगी। यह फिल्म 28 जून को रिलीज होगी। (एजेंसी)

First Published: Sunday, April 21, 2013, 20:24

comments powered by Disqus