Last Updated: Thursday, December 20, 2012, 16:13

मुम्बई: फिल्म निर्माता और अभिनेता सोहेल खान का मानना है कि उनके भाई सलमान खान की सबसे बड़ी खासियत बहुमुखी प्रतिभा और लचीलापन है। सोहेल (42 वर्ष) ने बुधवार को सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सलमान गीली मिट्टी जैसे हैं, आप उन्हें किसी भी आकार में ढाल सकते हैं। दर्शक उन्हें देखते नहीं थकते क्योंकि सलमान वह इंसान हैं, जो फिल्म में रोमांस, एक्शन, भावनात्मक और हर प्रकार की भूमिका निभा सकते हैं।"
उन्होंने कहा कि वह एकलौते ऐसे अभिनेता हैं, जिनमें आप हर चीज ढूंढ सकते हैं। वह आपको एक शैली और अभिनय तक सीमित नहीं रखते।
सलमान की `दबंग 2` शुक्रवार को प्रदर्शित होगी। अरबाज खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आएंगी। (एजेंसी)
First Published: Thursday, December 20, 2012, 16:13