`गुंडे` की सही मायनों में `गुंडी` हैं प्रियंका चोपड़ा

`गुंडे` की सही मायनों में `गुंडी` हैं प्रियंका चोपड़ा

`गुंडे` की सही मायनों में `गुंडी` हैं प्रियंका चोपड़ा ज़ी न्‍यूज ब्‍यूरो

नई दिल्‍ली : फिल्‍म गुंडे में अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह को माफिया के किरदार में देखना तो काफी रोचक होगा पर इन किरदारों का असर निश्चित तौर पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पर पड़ता दिखेगा। जी हां, यहां हम बात कर रहे हैं `गुंडे की प्रियंका चोपड़ा की`।

एक रिपोर्ट के अनुसार, अर्जुन और रणवीर यह कहते पाए गए कि वह (प्रियंका) सेट पर बॉस होती है। वह हमारी मैडम है...। सेट्स पर सबसे बड़ी गुंडी (लेडी डॉन) है प्रियंका चोपड़ा।

फिल्‍म गुंडे के निर्देशक अली अब्‍बास जाफर ने भी प्रियंका के `डॉन` अवतार के बारे में कुछ जिक्र किया है। उन्‍होंने कहा कि पहले दिन जब वह सेट पर आई तो प्रियंका ने हमसे कहा, `आप सभी ध्‍यान से सुन लें, मैं 30 फिल्‍म पुरानी हूं।` इसके बाद रणवीर ने कहा कि वह साढे चार फिल्‍म पुराने हैं। वहीं, अर्जुन ने कहा, वे ढाई फिल्‍म अब तक कर चुके हैं। उसके बाद जाफर ने कहा कि वह अभी सिर्फ डेढ फिल्‍म पुराने हैं।

First Published: Friday, March 8, 2013, 14:48

comments powered by Disqus