Last Updated: Friday, February 22, 2013, 11:48
ज़ी न्यूज ब्यूरोनई दिल्ली: यशराज फिल्म्स की आगामी फिल्म `गुंडे` में अदाकारा प्रियंका चोपड़ा लीड हीरोइन का किरदार निभा रही है। इस फिल्म के किरदार निभान के दौरान वह ब्लू रंग की साड़ी में देखी गई। इसकी शूटिंग कोलकाता के भीड़भाड़ वाले लोकेशन में हो रही थी। माना जा रहा है इस फिल्म में वह साड़ी के खूबसूरत अंदाज से देशी तड़का लगाएंगी।
फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर भी भूमिका में हैं। फिल्म में इरफान खान भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।
यह फिल्म 70 के दशक के कोयला तस्करी पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन किया है मेरे ब्रदर की दुल्हन के निर्देशक अब्बास अली जफर ने। यह फिल्म 2013 के आखिर तक रिलीज हो सकती है।
First Published: Friday, February 22, 2013, 11:43