Last Updated: Tuesday, January 15, 2013, 12:37
ज़ी न्यूज ब्यूरोनई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान और प्रियंका चोपड़ा के बीच नजदीकियों की खबरें आती रही है। लेकिन दोनों इस बात को सिरे से खारिज करते रहे हैं। हाल ही में एक मुंबई में आयोजित एक अवार्ड फंक्शन के दौरान जब शाहरूख की पत्नी गौरी खान भी मौजूद थी, शो होस्ट कर रही प्रियंका ने बातों-बातों में शाहरूख को किस कर दिया। शाहरूख थोड़ा असहज हुए लेकिन थोड़ी देर में उन्होंने खुद को सम्हाल लिया।
हाल ही में एक अवार्ड फंक्शन में दोनों (शाहरूख और प्रियंका) होस्ट कर रहे थे। दोनों शो होस्ट करते वक्त एक दूसरे से मजाक भी कर रहे थे। इसी दौरान प्रियंका चोपड़ा ने शाहरूख खान को किस कर दिया। जब प्रियंका ने शाहरूख को किया तब हजारों दर्शकों के बीच उनकी पत्नी गौरी खान भी बैठी थी।
सूत्रों के मुताबिक यह अवार्ड सेरेमनी 2 बजे सुबह तक चला। शाहरूख और प्रियंका ने अपने स्टेज एक्ट को 45 मिनट तक परफॉर्म किया। यह शो एक बजकर 35 मिनट पर खत्म होना था लेकिन शाहरूख खान के कहने शो को कुछ समय के लिए बढ़ा दिया गया।
First Published: Tuesday, January 15, 2013, 12:37