जब प्रियंका ने दी शाहरूख की धमकी...

जब प्रियंका ने दी शाहरूख की धमकी...

जब प्रियंका ने दी शाहरूख की धमकी...ज़ी न्यूज ब्यूरो

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा इस बार अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि एक यंग एक्टर को धमकाने की वजह से सुर्खियों में है। प्रियंका और शाहरूख खा की दोस्ती ने पिछले दिनों खूब सुर्खियों बटोरी है जिसपर शाहरूख की पत्नी गौरी खान की भौहें भी तन गई थी। लेकिन अब खबर है कि देशी गर्ल प्रियंका शाहरूख का नाम लेकर लोगों को धमकाती फिर रही है।

खबर है कि हाल ही में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रियंका की बातों को एक यंग एक्टर फॉलो नहीं कर रहा था जिससे प्रियंका चोपड़ा खफा हो गई और उन्होंने गुस्से में आकर उसे कह दिया, `ठीक से काम कर, वरना शाहरुख को बोल के तेरा बैंड बजा दूंगी।`

जाहिर सी बात है, शाहरुख का नाम आते ही उस यंग ऐक्टर ने प्रियंका की बातों पर ध्यान देना शुरू कर दिया।
साथ ही यह सुनकर यंग एक्टर को कोई हैरानी नहीं हुई। क्योंकि सब प्रियंका और शाहरुख के रिश्तों से वाकिफ हैं।

कहीं ऐसा तो नहीं की प्रियंका इस प्रकार धौंस जमाकर शायद इस तरह का लोगों को संदेश देना चाहती है कि वह शाहरूख के बेहद करीबी हैं।`

First Published: Tuesday, March 12, 2013, 11:51

comments powered by Disqus